Showing posts with label India. Show all posts
Showing posts with label India. Show all posts

Thursday, 7 November 2024

विदेशी कोल्ड ड्रिंक और फार्मा कंपनियों का पर्दाफाश

Writeup By Dr. Archita Mahajan//Thursday 7th November 2024 at 16:46//WhatsApp//Cold Drinks//Pharma Companies

 कंपनियों की संयुक्त लूट को लेकर डॉ अर्चिता महाजन  ने किए  सनसनीखेज़ खुलासे 

*पहले कोल्ड ड्रिंक मीठे का नशा लगाती है 

*फिर विदेशी फार्मा कंपनी शुगर, दिल और कोलेस्ट्रॉल की दवाइयां बेचती है

*कोल्ड ड्रिंक कंपनी फार्मा कंपनी सब प्रॉफिट में है लेकिन देश के बच्चों की सेहत घाटे में जा रही है 

*2 लीटर कोक में लगभग एक पाव चीनी होती है जबकि 30 ग्राम से ज़्यादा चीनी नहीं खानी चाहिए 


बटाला (गुरदासपुर): (*डा. अर्चिता महाजन//जन मीडिया मंच डेस्क)::

जनता के स्वास्थ्य और ज़िन्दगी के साथ हो रहे खिलवाड़ का पर्दाफाश करने में जुटी हुई डाक्टर अर्चिता महाजन ने अब कोल्ड ड्रिंक्स और फार्मा कंपनियों पर भी कुछ नए खुलासे किए हैं।  इस बार उनके निशाने पर हैं कोल्ड ड्रिंक्स बनाने वाली कंपनियां और फार्मा कंपनियां जो दवाएं बनाने और बेचने का कारोबार करती हैं। वह बताती हैं कि किस तरह पहले तो जानबूझ कर बीमारियां पैदा की जाती हैं और फिर किस तरह उन्हें ठीक करने के नाम पर दवाएं बेची जाती हैं।  

इस बार डाक्टर अर्चिता महाजन ने बहुत बड़ा खुलासा करते हुए कहती हैं कि हम अक्सर घर में कोल्ड ड्रिंक की बोतल 2 लीटर वाली ले आते हैं और फिर सारा दिन धीरे-धीरे पीते रहते हैं। मैंने तो कहीं छोटे-छोटे बच्चों को भी देखा है जो भूख लगने पर एक चिप्स का पैकेट और एक 300 मल की बोतल दिन में तीन चार बार खा पी लेते हैं और माता-पिता भी पीछा छुड़ाने की खातिर उनको कुछ रुपए दे देते हैं जिससे वह सारा दिन चिप्स और कोक पीते रहते हैं।अब उन बच्चों के शरीर में क्या जा रहा ज़रा इसका अनुमान तो लगाएं। 

बच्चों को थोड़ी-थोड़ी देर बाद भूख लगती रहती है और यह एक कुदरत का नियम है। माता-पिता को चाहिए कि उनकी इस भूख के लिए घर में ही कुछ रेसिपी तैयार करके दे ताकि वह बड़े होकर बीमारियों का शिकार ना बने। यदि आपका बच्चा सारे दिन में 2 लीटर की बोतल कोल्ड ड्रिंक की पी लेता है तो इसका मतलब यह हुआ कि वह एक दिन में ही एक पाव चीनी खा लेते हैं।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) के अनुसार पुरुषों को प्रतिदिन 9 चम्मच (36 ग्राम) से ज्यादा एडेड शुगर नहीं खानी चाहिए और महिलाओं को प्रतिदिन 6 चम्मच (25 ग्राम) से अधिक एडेड शुगर नहीं खानी चाहिए. शुगर कई तरह की होती है और अलग-अलग फूड्स से मिलती है। यह एक अलग विषय है जिसकी चर्चा किसी  अलग पोस्ट में की जाएगी।  

कोल्ड ड्रिंक पीने में जितना मज़ा आता है इसका नुकसान उससे कहीं ज्यादा होता है जिससे सारी ज़िंदगी बेमज़ा होकर रह जारी है। दरअसल, कोल्ड ड्रिंक के सेवन से आपको फैटी लीवर की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोल्ड ड्रिंक में दो तरह की शुगर पाई जाती है। ग्लूकोज और फ्रुक्टोज। ग्लूकोस बॉडी में तुरंत अब्सॉर्ब  और मेटाबोलाइज़ हो जाता है जबकि, फ्रुक्टोज केवल लिवर में जमा हो जाता है। 

ऐसे में आप अगर हर दिन कोल्ड ड्रिंक पी रहे हैं तो फ्रुक्टोज आप के लिवर में अतिरिक्त मात्रा में जमा हो जाएगा और लिवर से जुड़ी समस्याएं पैदा होंगी। लंबे समय तक ज़्यादा चीनी का सेवन करने से हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ सकता है क्योंकि इससे ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ता है। 

इंडियन जर्नल ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन की एक रिसर्च में पाया गया है कि भारत में लोगों को चीनी की लत है जो खतरनाक स्तर पर है. भारत में खान-पीने की चीजों में चीनी का इस्तेमाल रिकॉर्ड स्तर पर किया जाता है जो बहुत खतरनाक है। 

भारत में हर साल होने वाली 80 प्रतिशत मौतों की वजह डायबिटीज, कैंसर और हार्ट की बीमारियां है। इन बिमारियों को करके लोगों से ज़िन्दगी छीन लेने वालों को सज़ा कौन देगा? गौरतलब है कि ये रोग कहीं न कहीं चीनी से जुड़े हैं। इस प्रकार भारत के लोगों को दोहरी मार पड़ रही है एक तो वह कोल्ड ड्रिंक वाली कंपनी हमारे देश से करोड़ों का प्रॉफिट कमा कर बाहर ले जाती है। इस लूट के बाद में दवाइयां वाली कंपनियां अपनी अलग-अलग दवाई लेकर कई गुना महंगे दामों में बेचती हैं। 

देखिए किस तरह हमारे स्वास्थ्य को भी लूटा जा रहा है और धन को भी? सेहत और  ज़िन्दगी के खिलाफ इस साज़िशी खिलवाड़  को आखिर कौन और कब रोकेगा? आप भी ज़रूर सोचिए। 

*डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्मा भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित हैं। वह अक्सर  के  खिलवाड़  कंपनियों को अपनी आलोचना के निशाने पर रखती हैं।इस बार भी  खुलासे किए हैं। आपको कैसे लगे -अवश्य बताएं। आपके विचारों का इंतज़ार रहेगा।