Thursday, 7 November 2024

विदेशी कोल्ड ड्रिंक और फार्मा कंपनियों का पर्दाफाश

Writeup By Dr. Archita Mahajan//Thursday 7th November 2024 at 16:46//WhatsApp//Cold Drinks//Pharma Companies

 कंपनियों की संयुक्त लूट को लेकर डॉ अर्चिता महाजन  ने किए  सनसनीखेज़ खुलासे 

*पहले कोल्ड ड्रिंक मीठे का नशा लगाती है 

*फिर विदेशी फार्मा कंपनी शुगर, दिल और कोलेस्ट्रॉल की दवाइयां बेचती है

*कोल्ड ड्रिंक कंपनी फार्मा कंपनी सब प्रॉफिट में है लेकिन देश के बच्चों की सेहत घाटे में जा रही है 

*2 लीटर कोक में लगभग एक पाव चीनी होती है जबकि 30 ग्राम से ज़्यादा चीनी नहीं खानी चाहिए 


बटाला (गुरदासपुर): (*डा. अर्चिता महाजन//जन मीडिया मंच डेस्क)::

जनता के स्वास्थ्य और ज़िन्दगी के साथ हो रहे खिलवाड़ का पर्दाफाश करने में जुटी हुई डाक्टर अर्चिता महाजन ने अब कोल्ड ड्रिंक्स और फार्मा कंपनियों पर भी कुछ नए खुलासे किए हैं।  इस बार उनके निशाने पर हैं कोल्ड ड्रिंक्स बनाने वाली कंपनियां और फार्मा कंपनियां जो दवाएं बनाने और बेचने का कारोबार करती हैं। वह बताती हैं कि किस तरह पहले तो जानबूझ कर बीमारियां पैदा की जाती हैं और फिर किस तरह उन्हें ठीक करने के नाम पर दवाएं बेची जाती हैं।  

इस बार डाक्टर अर्चिता महाजन ने बहुत बड़ा खुलासा करते हुए कहती हैं कि हम अक्सर घर में कोल्ड ड्रिंक की बोतल 2 लीटर वाली ले आते हैं और फिर सारा दिन धीरे-धीरे पीते रहते हैं। मैंने तो कहीं छोटे-छोटे बच्चों को भी देखा है जो भूख लगने पर एक चिप्स का पैकेट और एक 300 मल की बोतल दिन में तीन चार बार खा पी लेते हैं और माता-पिता भी पीछा छुड़ाने की खातिर उनको कुछ रुपए दे देते हैं जिससे वह सारा दिन चिप्स और कोक पीते रहते हैं।अब उन बच्चों के शरीर में क्या जा रहा ज़रा इसका अनुमान तो लगाएं। 

बच्चों को थोड़ी-थोड़ी देर बाद भूख लगती रहती है और यह एक कुदरत का नियम है। माता-पिता को चाहिए कि उनकी इस भूख के लिए घर में ही कुछ रेसिपी तैयार करके दे ताकि वह बड़े होकर बीमारियों का शिकार ना बने। यदि आपका बच्चा सारे दिन में 2 लीटर की बोतल कोल्ड ड्रिंक की पी लेता है तो इसका मतलब यह हुआ कि वह एक दिन में ही एक पाव चीनी खा लेते हैं।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) के अनुसार पुरुषों को प्रतिदिन 9 चम्मच (36 ग्राम) से ज्यादा एडेड शुगर नहीं खानी चाहिए और महिलाओं को प्रतिदिन 6 चम्मच (25 ग्राम) से अधिक एडेड शुगर नहीं खानी चाहिए. शुगर कई तरह की होती है और अलग-अलग फूड्स से मिलती है। यह एक अलग विषय है जिसकी चर्चा किसी  अलग पोस्ट में की जाएगी।  

कोल्ड ड्रिंक पीने में जितना मज़ा आता है इसका नुकसान उससे कहीं ज्यादा होता है जिससे सारी ज़िंदगी बेमज़ा होकर रह जारी है। दरअसल, कोल्ड ड्रिंक के सेवन से आपको फैटी लीवर की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोल्ड ड्रिंक में दो तरह की शुगर पाई जाती है। ग्लूकोज और फ्रुक्टोज। ग्लूकोस बॉडी में तुरंत अब्सॉर्ब  और मेटाबोलाइज़ हो जाता है जबकि, फ्रुक्टोज केवल लिवर में जमा हो जाता है। 

ऐसे में आप अगर हर दिन कोल्ड ड्रिंक पी रहे हैं तो फ्रुक्टोज आप के लिवर में अतिरिक्त मात्रा में जमा हो जाएगा और लिवर से जुड़ी समस्याएं पैदा होंगी। लंबे समय तक ज़्यादा चीनी का सेवन करने से हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ सकता है क्योंकि इससे ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ता है। 

इंडियन जर्नल ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन की एक रिसर्च में पाया गया है कि भारत में लोगों को चीनी की लत है जो खतरनाक स्तर पर है. भारत में खान-पीने की चीजों में चीनी का इस्तेमाल रिकॉर्ड स्तर पर किया जाता है जो बहुत खतरनाक है। 

भारत में हर साल होने वाली 80 प्रतिशत मौतों की वजह डायबिटीज, कैंसर और हार्ट की बीमारियां है। इन बिमारियों को करके लोगों से ज़िन्दगी छीन लेने वालों को सज़ा कौन देगा? गौरतलब है कि ये रोग कहीं न कहीं चीनी से जुड़े हैं। इस प्रकार भारत के लोगों को दोहरी मार पड़ रही है एक तो वह कोल्ड ड्रिंक वाली कंपनी हमारे देश से करोड़ों का प्रॉफिट कमा कर बाहर ले जाती है। इस लूट के बाद में दवाइयां वाली कंपनियां अपनी अलग-अलग दवाई लेकर कई गुना महंगे दामों में बेचती हैं। 

देखिए किस तरह हमारे स्वास्थ्य को भी लूटा जा रहा है और धन को भी? सेहत और  ज़िन्दगी के खिलाफ इस साज़िशी खिलवाड़  को आखिर कौन और कब रोकेगा? आप भी ज़रूर सोचिए। 

*डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्मा भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित हैं। वह अक्सर  के  खिलवाड़  कंपनियों को अपनी आलोचना के निशाने पर रखती हैं।इस बार भी  खुलासे किए हैं। आपको कैसे लगे -अवश्य बताएं। आपके विचारों का इंतज़ार रहेगा।  

Sunday, 26 May 2024

चुनावी मौसम में भी नहीं दूर हो रही पंजाब में पानी की कमी

 लोगों के पलायन का भी खतरा-गिर सकते हैं ज़मीन जायदादों के भाव 

टैंकरों पर निर्भरता तेज़ी से बढ़ रही है खरड़ में भी 

कब लगेंगे आवश्यकता मुताबिक ट्यूबवेल?

काब आने लगेगा हर घर के नल में पहले की तरह पूरे फ्लो से  पानी? 

कब कितनी देर बाद मिला करेगा रिक्वेस्ट करते ही पानी?

टैंकर के पानी की सुरक्षा और गुणवत्ता की ज़िम्मेदारी किसकी है?

पानी की किल्लत ने याद दिला दी हैं रेगिस्तानी जनजीवन पर बनी कई फ़िल्में!

पानी की इस डिमांड और सप्लाई के चक्क्र में उलझ कर रह गए हैं लोग!


खरड़
: 25 मई 2024 : (जन मीडिया मंच डेस्क)::

चुनावी प्रचार ज़ोरों पर है। विकास के दावे भी ज़ोरों पर हैं और सुनहरी भविष्य के दिल-फ़रेब वायदे भी एक बार फिर से ज़ोरों पर हैं। हालांकि तकरीबन सभी लोग जानते हैं कि मतदान के बाद न तो बाहर से आए नेता लोग कभी नज़र आएंगे और न ही चुनावी माहौल के यह दृश्य रहेंगे। गर्मी के रिकॉर्ड तोड़ने वाले इस मौजूदा दौर में भी पानी की किल्लत का कोई समाधान होता नज़र नहीं आता।  चुनावी सीज़न निकल जाने के बाद फिर से यह वायदे कहीं न कहीं अदृश्य हो कर खो जाएंगे। पानी की किल्लत जैसी समस्याएं भी बढ़ जाएंगी और महंगाई फिर से आसमान छूने लगेगी। अब जब कि चुनावी माहौल में जनता खुद को किंग मेकर समझने लगती है तब भी उसका दर्द कोई नहीं सुनता। 

पंजाब के कई हिस्सों में भी, खासकर खरड़ और मोहाली जैसे शहरी इलाकों में पानी की कमी एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इस समस्या से निपटने के लिए, स्थानीय प्रशासन और निजी कंपनियों द्वारा पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जाती है जो हर रोज गली-गली में जाकर पानी की आपूर्ति करते हैं। खरड मोहाली के मोहल्लों  में आते हैं हर रोज़ पानी के टैंकर जो सभी तक नहीं पहुंचते ही नहीं। रसूख और पैसे वाले ही ले जाते हैं फ्री वाले टैंकर भी अपने घरों के लिए। इस मामले को न पार्षद के कार्यालय में गंभीरता से लिया जा रहा है न ही प्रशासन की तरफ से। इन त्योहारी महीनों में जब लोग छबीलों के आयोजन करते हैं उस दौर में भी लोगों को स्वयं के लिए पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। टैंकरों का पानी पीने लायक होता है या नहीं इस पर प्रशासन की ज़िम्मेदारी भरी सलाह नहीं है।

भूजल स्तर में गिरावट:इसका एक प्रमुख कारण भी है। पानी कहां गया इस पर कभी कभार सियासी किस्म की बहस होती है और आरोप पानी के बटवारे पर आ कर समापत हो जाता है। कभी हरियाणा को पानी का दुश्मन बताया जाता है और कभी राजस्थान और दिल्ली को। इन्हीं आरोपों प्रत्यारोपों के चलते यह बात हर बार नज़रअंदाज़ हो जाती है कि कृषि के चलते भी पंजाब की धरती में पानी का स्तर बेहद नीचे जा चुका है। भूजल का अत्यधिक दोहन और पर्याप्त पुनर्भरण न होने के कारण भूजल स्तर लगातार घट रहा है।

इसके साथ ही मानसून की अनिश्चितता भी एक विशेष पहलु है। समय पर और पर्याप्त मात्रा में बारिश न होने से पानी के स्रोतों में कमी हो जाती है। बाढ़ और अत्यधिक बारिशों के दिनों में पानी की हार्वेस्टिंग करने के कोई ठोस प्रबंध नहीं है। ऊपर से जनसंख्या वृद्धि इसे और भी गंभीर कर रही है। शहरी क्षेत्रों में जनसंख्या का तेजी से बढ़ना भी पानी की मांग और आपूर्ति के बीच असंतुलन पैदा करता है।

इन सभी के चलते बदइंतज़ामी भरा जल प्रबंधन इस समस्या को और भी गंभीर बना रहा है। जल संरक्षण और प्रबंधन की योजनाओं की कमी भी पानी की कमी का एक बड़ा कारण है। टैंकरों द्वारा पानी की आपूर्ति का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है और बाकायदा एक कारोबार का रूप ले रहा है। मुनाफाखोरी बढ़ रही है। ऐसे में जल है तो कल है का सरकारी समाजिक नारा बस दीवारों  की शोभा बन कर रह गया है। गली-गली में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति एक अस्थायी समाधान है, लेकिन इसके कारण निम्नलिखित समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं:

जहां जहां टैंकरों से पानी का वितरण होता है वहां असर रसूख वाले और अमीर लोग इसे अपने घरों में ले जाते हैं। सभी इलाकों के सभी घरों में समान रूप से पानी नहीं पहुंच पाता। जहाँ इसे खरीदने की बात है वहां यह एक महंगा विकल्प है। टैंकर से नियमित पानी खरीदना भविष्य में और भी महंगा हो सकता है, जो निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए गहन समस्या है। टैंकरों के पानी की गुणवत्ता शक के दायरे में है। पानी की गुणवता अर्थात कवालटी  की समस्या भी बनी ही रहती है। गौरतलब है कि टैंकरों से आने वाला पानी हमेशा सुरक्षित और पीने योग्य नहीं होता। इस आशय का सबदेश टैंकर पर कई बार होता भी है लेकिंस्वाल है कि पानी का पानी कहां से लाया जाए?

टैंकरों से पानी की जो सप्लाई होती है वह पानी कहां से आता है? यही सप्लाई सीधे सरकारी सिस्टम से लोगों के घरों में क्यूं नहीं हो सकती? अगर टैंकरों के लिए पानी उपलब्ध है तो घरों में सीधी सप्लाई के लिए क्यूं नहीं? 

कई बार तो कई कई दिनों तक पूरी नहीं होती टैंकर भेजने की रेकवेस्ट टैंकर भेजने। पार्षद का कहना-ड्राइवर से सेटिंग कर लो। ड्राइवर का कहना पार्षद से कहला दो। इस कलोलबाज़ी में पिस रहे हैं लोग।  पानी बेचने का कारोबार कर रहा है तरक्कियां। कौन है गर्मी में लोगों को पानी के बिना मरने का ज़िम्मेदार? 

 नगर पालिका वालों का कहना है कि बिजली का संकट इस समस्या को हल नहीं होने देता। गौरतलब है कि जहाँ से टैंकर भरे जाते हैं वहां भी बिजली की ज़रूरत होती है और जब इन टैंकरों के ज़रिए घरों की छतों पर बानी टैंकियों तक पानी पहुंचाया जाता है वहां भी बिजली की यरुर्त पढ़ती  लिए  ज़रूरी पड़ती है।पीने वाली बोतलों के ज़रिए  सप्लाई होते पानी का अलग सा बहुत बड़ा कारोबार खड़ा हो चुका है। निशुल्क बिजली और निशुल्क आते दाल के वायदे और दावे करने वाले कभी नहीं बताते कि ज़िन्दगी के लिए सबसे ज़रूरी पानी कहां से और कौन ला कर देगा? 

Monday, 9 October 2023

अंतहीन गंतव्य//--मंजुल भारद्वाज

जन आवाज़ को मज़बूते करते हुए मंजुल भारद्वाज 


मोहाली
: 9 अक्टूबर 2023: (रेक्टर कथूरिया// जन मीडिया मंच डेस्क)::

मुंबई से लेकर देश और दुनिया के सभी कोनों तक जागरूकता की छह रखने वाले मंजुल भारद्वाज निरंतर सक्रिय हैं। अपने जागरूक साहित्यकार कर रंगमंच को समर्पित शख्सियत मंजुल भारद्वाज जन कलाकारों और जन कलमकारों से जुड़े हुए हैं। पूरा परिवार ही जन आवाज़ को समर्पित है। मुंबई जैसे महानगर में रह कर जनता की आवाज़ बने रहना आसान नहीं होता। घर परिवार की ज़िम्मेदारियों के साथ साथ अपनी टीम के सदस्यों का भी ध्यान रखना काफी कठिन होता है। रंगमंच, कविता, राजनीति, सोशल मीडिया, या कोई भी क्षेत्र या मंच हो मंजुल भारद्वाज अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण से कभी पीछे नहीं हटे। वह अपनी विचारधारा के साथ हमेशां बने रहते हैं। उनकी यह कविता भी इसी सत्य को बता रही है। वैसे आप लकीर के किस तरफ हैं--इस रचना को पढ़ कर खुद ही अपने आप से पूछिए। -रेक्टर कथूरिया 

पहले से खींची हुई लकीर को

मिटाकर नहीं 

उससे बड़ी लकीर खींचकर 

इतिहास रचो !

उपरोक्त कथन 

एकाकीपन का 

अनंत गंतव्य पथ है 

जहाँ गंतव्य अंतहीन है !


सृजनकार के लिए 

समीक्षा,आलोचना 

आत्मसंवाद अनिवार्य 

सृजन आयाम हैं 

पर समीक्षक, आलोचक की योग्यता का 

कोई पैमाना निश्चित होता है?

जैसे पापी को सज़ा देने के लिए 

पत्थर वही मारे 

जिसने पाप ना किया हो !


जो नाटक लिखते हों 

नाटक में अभिनय 

निर्देशन किया हो 

सरकारी खैरात 

बनिया,कॉर्पोरेट 

या किसी पार्टी का पालतू पट्टा

बांधे बिना 

दर्शक सहभागिता से 

रंग सृजन कर 

धर्मान्धता,पूंजीवाद 

वर्णवाद,सामन्तवाद, पितृसत्तात्मक

फ़ासीवादी तानाशाही का मुखर 

प्रतिरोध करते हुए 

समता,न्याय,शांति 

अहिंसा,सत्य और मानवीय मूल्यों के लिए 

समर्पित हो 

रंगकर्म पर ज़िंदा हो !  

प्रतीक्षारत हूँ 

ऐसे सृजनकार

समीक्षक, आलोचक की 

जिससे रंग चिंतन पर 

विमर्श कर सकूं ...

Saturday, 3 September 2022

निजीकरण की आंधी के खिलाफ डटे हुए हैं बैंक वाले

कार्पोरेटी दबदबे के बावजूद हो रहा है बैंक सम्मेलन 

पत्रकार सम्मेलन में बताया गया बैंक सम्मेलन का पूरा विवरण

लुधियाना: 3 सितंबर 2022: (एम एस भाटिया//इनपुट-कार्तिका सिंह//और जन मीडिया मंच डेस्क)::

धन की गंगा कहां से आ कर कहां चली जाती है?
यह सवाल दिन प्रति दिन गंभीर होता चला जा रहा है? पैसा आम आदमी की जेब से क्यूं उड़ कर निकल जाता है और क्यों बड़े धन्ना सेठों की तिजौरी में पहुंच  जाता है? क्यों उनकी अमीरी दुनिया भर में बताने लायक हो जाती है और क्यूं किसी आम आदमी को अपनी ख़ुदकुशी की बेबसी भी छुपानी पड़ती है। एक तरफ है कॉर्पोरेटी अटटहास--एक राक्षसी हंसी  अंदाज़ और दूसरी तरफ हैं गरीबी के आंसू? इस असुरी हंसी और आंसुओं के दरम्यान टकराव के आसार बढ़ते ही जा रहे हैं। 

तस्वीरें ग्लोबल भारत की वीडियो से साभार 
रविवार और सोमवार अर्थात  चार और पांच सितंबर को लुधियाना में हो रहा बैंक मुलाज़िमों का सम्मेलन 
इस तरह के कई सवालों को ले कर गंभीर है।  जिस महान देश की संस्कृति में खाना खाते वक्त अकेले हो कर खाना भी अकेले नहीं खाया जाता। पड़ोसी की रसोई  ध्यान रखा जाता है कि वहां भी भोजन बना था या नहीं? जिस देश में खाना खाते वक्त कुत्ते के हिस्से का निवाला निकाला जाता है, गाय के लिए रोटी निकाली जाती है, पक्षियों के लिए दाना निकाला जाता है वहां अब जनता के सभी निवाले कॉर्पोरेटी दानव निगलता जा रहा है। 

बहुत जल्द आने वाले हैं वे दिन जब कोई भूख का सताया राहगीर गन्ने के खेत से एक गन्ना भी नहीं तोड़ सकेगा। एक छल्ली भी नहीं तोड़ सकेगा। एक मूली या एक गाजर भी नहीं तोड़ सकेगा। ये सब बातें अतीत की बातें होने वाली हैं। अगर हम नहीं चेते तो हर सांस पर पहरा लगने वाली स्थिति बन रही है।

दूसरी तरफ कॉर्पोरेटी अमीरी पूरी तेज़ी से बढ़ रही है। दुनिया के तीसरे या चौथे सबसे अमीर और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने अब देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (State Bank of India) से 14,000 करोड़ रुपये का लोन मांगा है। कितना आसान धंधा हो गया है इन लोगों के लिए।  लोन लो अमीर बनो, कम्पनी खड़ी करो और  जाओ। 

बैंक सम्मेलन में आए लोग बहुत सी बातें बताते हैं जो अनहोनी जैसी लगती हैं लेकिन सच निकलती हैं। अब अडानी ग्रुप की गुजरात के मुंद्रा में पीवीसी प्लांट (PVC Plant) लगाने की योजना है। अब अडानी की परियोजना है तो ज़ाहिर है बड़ी ही होगी। इसके लिए पैसा भी बहुत चाहिए होगा। जुट भी जाएगा फिर भी सवाल तो है ही कि आखिर कहां आएगा? इसी प्रोजेक्ट की फाइनैसिंग करने के लिए अडानी समूह ने एसबीआई से लोन की मांग की है। उम्मीद है जल्द ही यह सब सिरे भी चढ़ जाएगा। कौन रोकेगा इतने बड़े घराने को? फिर कुछ नई कम्पनियां खड़ी हो जाएंगी तेज़ी से कुछ और पायदान ऊपर चढ़ते हुए अडानी साहिब जल्द ही दुनिया के सबसे अमीर बन जाएंगे। गरीब देश के अमीर लोगों की संख्या भी तो बढ़ती जा रही है। वह देश जहां लोग गरीबी, क़र्ज़ और भूख के कारण प्राकृतिक मौत मर जाते हैं या ख़ुदकुशी कर लेते हैं। 

बैंकों से जुड़े लोग मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले देते हुए बताते हैं कि इस प्रोजेक्ट में शुरुआती निवेश के लिए 19,000 करोड़ रुपये की सख्त ज़रूरत है। किसी भी तरह की कोई कमी न रहे इस लिए अडानी समूह प्रोजेक्ट के लिए कर्ज और इक्विटी के जरिए पैसा जुटाने की योजना बना रही है। पैसा आ भी जाना ही है। अडानी समूह की होल्डिंग कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के जरिए प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे पहले भी मार्च में अडानी एंटरप्राइजेज की कंपनी नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बैंकों से 12,770 करोड़ रुपये जुटाए थे। रकम तो यह भी बहुत बड़ी थी। हाल ही में कंपनी ने मुंद्रा में अपने ग्रीनफील्ड कॉपर रिफाइनरी प्रोजेक्ट के लिए 6,071 करोड़ रुपये जुटाए हैं। पीवीसी प्रोजेक्ट के लिए लोन पर अभी एसबीआई से बातचीत चल रही है। कितना दिमाग पाया है इन लोगों ने?कितनी  इन लोगों को?  किस तरह चुंबक की तरह पैसे को खींच लेते हैं। लोगों की जेब से भी और बैंकों से भी।  शायद लक्ष्मी किसी बैंकुंठ में नहीं बल्कि  इन्हीं के महलों में ही रहती है। 

यह सब भी उस हालत में जब कि इन लोगों पर पहले से ही बहुत से बकाए हैं। अडानी ग्रुप पर बैंकों का बड़ा कर्ज़ बकाया है। वित्त वर्ष 2021-22 में अडानी समूह पर कर्ज बढ़ गया है और 40.5 फीसदी बढ़कर 2.21 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जबकि पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में यह 1.57 लाख करोड़ रुपये था। वित्तीय वर्ष 2021-22 में अडानी एंटरप्राइजेज का कर्ज और बढ़ा है।  कंपनी का कर्ज बढ़कर 41,024 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है। किसी गरीब इंसान को कोई एक किलो आता उधर देने से मना कर देता है और इन लोगों को देखो कितनी बड़ी रकमें उधर में मिल जाती हैं। उधार भी ऐसा जिसे चुकाने की मजबूरी भी इनकी राह में नही आती। 

इसी बीच कामरेड स्क्रीन के मुताबिक आम इंसान सिर्फ दुखी है कि आखिर मेहनत करके भी उसका गुज़ारा क्यों नहीं होता। उसकी कमाई उसकी जेब में आने की बजाए किसकी जेब में चली जाती है। वह कभी कभी सवाल भी करता है कि बैंकों से कर्ज़े ले कर अंगूठा दिखा देने वाले लोग दुनिया के सबसे बड़े अमीरों  की सूची में कैसे आ जाते हैं। क्या कभी वह या उसकी औलाद अमीर बन भी पाएगी? इस तरह के बहुत से सव्वल आम जनता के मन में हैं लेकिन जवाब कोई नहीं देता। आज लुधियाना में बैंक वालों की प्रेस कांफ्रेंस थी। उनका दो दिवसीय सम्मेलन कल रविवार से लुधियाना के गुरु नानक भवन में शुरू हो रहा है। इसमें पहुंच रहे वक्ता प्रवक्ता उन सभी बारीकियों को बताएंगे कि आम इंसान गरीब कैसे होता जा रहा है और सत्ता  रहने वाले बड़े बड़े लोग दुनिया में बड़े अमीर कैसे होते जा रहे हैं। आज के पत्रकार सम्मेलन में आल  इंडिया बैंक इम्प्लाईज़ एसोसिएशन के महासचिव सी एच वेंकटचलन, सचिव बी इस राम बाबू और एक अन्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहे। 

4  और 5 सितंबर 2022 को लुधियाना में आल इँडिया सेंट्रल बैंक इम्प्लाइज फैडरेशन और ऑल इँडिया सेंट्रल बैंकऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सम्मेलन के अवसर पर खोले जाएंगे ऐसे रहस्य जो आपको हैरान कर देंगें। इन लोगों ने अपनी स्वतंत्रता से ही शुरू की। हम स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ की जय करते हैं: हम अपने बुजुर्गों द्वारा ब्रिटिश साम्राज्यवाद के हाथों से लड़ने और स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए किए गए बलिदानों को तहे दिल से याद करते हैं। भारत ने पिछले 75 वर्षों में बहुत प्रगति की है और हमें उस पर गर्व भी है लेकिन साथ ही पूरी बेबाकी से बताया कि आज भी हमारा देश धन के असमान वितरण है। 

आज भी कुछ धनी लोगों के हाथों में बढ़ती जा रही है धन की एकाग्रता। आज भी  हमारे लोगों की एक बड़ी संख्या की गरीबी जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। जब हम इस खुशी के अवसर पर सभी को बधाई देते हैं, तो हम सभी के लिए एक बेहतर और समान समाज के लिए लड़ने का संकल्प भी लेते हैं।

बैंकों का निजीकरण न करें: 1969 में, भारत में प्रमुख निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया। पिछले 53 वर्षों में, इन राष्ट्रीयकृत बैंकों ने हमारे देश के आर्थिक विकास में बहुत योगदान दिया है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों की सेवा के लिए हजारों शाखाएं खोली गई हैं। कृषि, लघु और मध्यम उद्योग, शिक्षा, प्रमुख उद्योग, ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचा क्षेत्र आदि को बड़े पैमाने पर ऋण दिया जा रहा है। इन बैंकों द्वारा जनता की बचत को उनकी बचत के लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए जुटाया गया है।

राष्ट्रीयकरण से पहले और 1969 के बाद भी निजी बैंकिंग की स्थिति बिगड़ती चली जा रही है। कई निजी बैंक कुप्रबंधन के कारण ध्वस्त हो गए हैं और लोगों की बचत खो गई है। राष्ट्रीयकृत बैंक लोगों की बचत की रक्षा कर रहे हैं। राष्ट्रीयकृत बैंक ही प्राथमिकता क्षेत्र को ऋण दे रहे हैं।

आज बैंकों की कुल जमाराशियां : रु. 170 लाख करोड़             दिया गया कुल ऋण : रु. 120 लाख करोड़

लोगों की सेवा के लिए इन राष्ट्रीयकृत बैंकों को और मजबूत करना होगा। लेकिन सरकार ने घोषणा की है कि राष्ट्रीयकृत बैंकों का निजीकरण किया जाएगा। यदि बैंकों का निजीकरण किया जाता है, तो ग्रामीण बैंकिंग प्रभावित होगी। निजी बैंक ग्रामीण बैंकिंग को बढ़ावा नहीं देंगे। वे अधिक लाभ में ही रुचि लेंगे। धीरे-धीरे केवल अमीर लोगों को ही खाते रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसलिए एआईबीईए बैंकों के निजीकरण के फैसले का विरोध कर रहा है।

हम अपनी मांग का समर्थन करने के लिए लोगों को शिक्षित करने के लिए एक राष्ट्रीय अभियान चला रहे हैं। हम प्रधानमंत्री को एक सामूहिक याचिका दायर करने के लिए लोगों से हस्ताक्षर एकत्र कर रहे हैं।

एआई.बी.ई.ए ने बड़ी कंपनियों से खराब ऋण की वसूली की मांग की: आज बैंकों में एकमात्र बड़ी समस्या बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा डिफ़ॉल्ट रूप से बढ़ते खराब ऋण हैं। हम उनके खिलाफ कर्ज की वसूली के लिए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार उन्हें अधिक से अधिक रियायतें दे रही है।

पिछले 6 वर्षों से, खराब ऋण खातों को दिवाला और दिवालियापन संहिता IBC के तहत न्यायाधिकरणों को संदर्भित किया जाता है।कर्ज वसूली की जगह ये कर्ज कुछ अन्य कंपनियों को सस्ते दर पर बेचे जा रहे हैं जैसे दूकान की वस्तु बिका करती है इस सब कुछ से  और बैंकों को भारी नुकसान हुआ है।

आईबीसी जनता का पैसा लूटने का एक तरीका बन गया है क्योंकि बैंकों को इन सौदों में बड़े पैमाने पर (हेयर कट) घोर घाटे पड़ते   हैं और बलिदान देना पड़ता है। चूककर्ता बिना किसी दंडात्मक कार्रवाई के भाग जाते हैं। एक अन्य कॉर्पोरेट कंपनी सस्ते दरों पर इन ऋणों को ले रही है।

एनपीए-आईबीसी (हेयर कट) घाटे पढने की कहानी 

करोड़ों रु में

बैंकों के लिए    ऋण राशि                ऋण राशि का निपटान         और समाधान %         के पक्ष में

एस्सार                    54,000                    42,000                                       23%                    आर्सेलर मित्तल

भूषण स्टील्स         57,000                    35,000                                       38                        टाटा

ज्योति संरचनाएं       8,000                    3,600                                          55                          शरद संघ

डीएचएफएल         91,000                 37,000                                           60                         पीरामल

भूषण पावर               48,000                 19,000                                          60                        जेएसडब्ल्यू

इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स 14,000                   5,000                                            62                       वेदांत

मोनेट इस्पात         11,500                   2,800                                          75                        जेएसडब्ल्यू

एमटेक                     13,500                  2,700                                          80                         डीवीआईएल

आलोक इंडस्ट्रीज    30,000                  5,000                                           83                  रिलायंस + जेएम फिन

लैंको इंफ्रा              47,000                5,300                                              88                        कल्याण समूह

वीडियोकॉन            46,000               2,900                                             94                          वेदांत

एबीसी शिपयार्ड       22,000              1,200                                              95                          परिसमापन

शिवशंकरनीउद्योग     4,800                 320                                               95%                            ससुर

लाभ कहाँ जाता है: मार्च, 2022 तक - सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक

कुल सकल परिचालन लाभ: 208,654 करोड़

 खराब ऋण आदि के लिए प्रावधान: 1,41,918 करोड़

 प्रावधानों के बाद शुद्ध लाभ: 66,736 करोड़

इस प्रकार, बैंकों द्वारा अर्जित अधिकांश लाभ (लाभ का 68%) खराब ऋणों के प्रावधान और खराब ऋणों को बट्टे खाते में डालने के लिए चला जाता है। इस प्रकार कॉरपोरेट्स द्वारा लोगों का पैसा लूटा जा रहा है।

शाखाओं का बंद होना: जब सरकार समावेशी विकास और सभी लोगों की सेवा लेने की बात करती है, तो वास्तव में शाखाओं की संख्या साल दर साल कम होती जा रही है। हम मांग करते हैं कि अधिक से अधिक नई शाखाएं खोली जानी चाहिए, विशेष रूप से गैर-बैंकिंग क्षेत्रों में।

हम बैंकों के निजीकरण पर पनागरिया रिपोर्ट का विरोध करते हैं:

13-7-2022 को, श्री अरविंद पनागरिया, पूर्व नीति आयोग और नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च के पूनम गुप्ता ने सभी बैंकों के निजीकरण का सुझाव देते हुए एक रिपोर्ट प्रस्तुत की है क्योंकि निजी बैंक अधिक कुशल हैं। यह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के खिलाफ प्रतिशोधात्मक और प्रतिशोधात्मक रिपोर्ट है।

वे पूरी तरह से भूल गए हैं कि हमारे देश में दक्षता और सरकार के कारण इतने सारे निजी बैंक ध्वस्त हो गए हैं। बैंकों को विलय करना पड़ा और उन्हें बचाना पड़ा।

वे भूल गए हैं कि 90% बैड लोन बड़ी निजी कॉरपोरेट कंपनियों के कारण हैं।

वे भूल गए हैं कि जन धन योजना के 98% खाते सरकार । बैंक द्वारा खोले गए हैं और निजी बैंकों द्वारा नहीं।

वे भूल गए हैं कि कृषि, रोजगार सृजन, गरीबी में कमी, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण आदि के लिए ऋण केवल सरकार बैंक द्वारा दिया जाता है। और निजी बैंक नहीं।

वे भूल गए हैं कि केवल पीएसबी ने दूरस्थ ग्रामीण गांवों में शाखाएं खोली हैं, निजी बैंकों ने नहीं।

आज भी प्राइवेट बैंकों में बहुत सारी छिपी हुई गड़बड़ियां हैं। निजी बैंकों का पिछला ट्रैक रिकॉर्ड बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है।

हम इस रिपोर्ट को खारिज करने की मांग करते हैं। सी.एच. वेंकटचलम, महासचिव ने बहुत ही सादगी से लेकिन स्पष्ट हो कर कहा। अब देखना है कि आम जनता कब इन बैंक वालों  का साथ देगी और कैसे देगी?

जन सरोकारों से जुड़ा मीडिया चलता रहे इसके लिए आप भी अपना कर्तव्य अवश्य निभाएं। अपनी तरफ से सहायता और सहयोग जारी रखें-

Sunday, 20 February 2022

पंजाब में आम जनता वंचित रही स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसों से

पंजाब के हर डिपो से 50-50 फीसदी बसें इलेक्शन डियूटी पर लगा दीं 


लुधियाना
: 19 फरवरी 2022: (जन मीडिया मंच ब्यूरो):
:

हम को जनता से क्या मतलब--वोटर जाएं भाड़ में! कुछ इसी तरह की भावना नेता लोगों की होती है चाहे वे किसी भी दल के क्यूं न हो। वे बस चुनावों के वक्त ही जनता को माईबाप कहने आते हैं लेकिन वास्तव में जनता को कभी कुछ नहीं समझते। इसी तरह का नज़ारा खरड़ के बस स्टैंड पर भी देखने को मिला। लोग घंटों से सड़कों पर बने हुए पंजाब के विभिन्न बस अड्डों पर भी खड़े थे लेकिन बसें नहीं आ रहीं थी। लुधियाना से जुड़े रूटों कुछ ज़्यादा ही बुरा हाल था।  लोग निजी बसों के कंडक्टरों की मिन्नतें कर रहे थे लेकिन वहां भी जगह नहीं थी। लोग छतों पर भी बैठे थे। खरड़ से लुधियाना जाने के लिए करीब पांच घंटे में केवल तीन सरकारी बसें इस बस स्टैन्ड से हो कर गुज़रीं। ये बसें भी चंडीगढ़//मोहाली इत्यादि पीछे से ही भर कर आईं थीं। दूसरी तरफ निजी कंपनियों की बसें धड़ाधड़ आ कर सवारियों को उठा रहीं थीं। सबसे ज़्यादा परेशानी हो रही थी महिला सवारियों को क्यूंकि राज्य सरकार की बसों में उनकी टिकट केवल आधार कार्ड दिखा कर मिल जाती हैं। लोग हैरान थे कि दस पंद्रह मिनटों की सर्विस के बाद आने वाली बसें आज कहाँ चलीं गईं। उन्हें ज़मीं निगल गई या आसमां खा गया। सवारियां एक दुसरे से पूछ रहीं थीं क्या आज इस रुट पर कोई हड़ताल है?

इस संबंध में पूछ-ताछ करने पर पता चला कि सरकार के कहने पर हर डीपू से 50 फीसदी बसें इलेक्शन डयूटी के लिए रवाना कर दी गईं  हैं।  लुधियाना की बसें पहले गिल गांव में एकत्र हुईं और उसके बाद उन्हें उनकी मंज़िलों की तरफ रवाना कर दिया गया। 

दूसरी तरफ अपनी अपनी मंज़िलों की तरफ अपने अपने काम के लिए जाने को मजबूर बेचारे आम लोग प्राइवेट बसों, वॉल्वो वाली महंगी बसों या फिर कैब/टेक्सी ले कर जाने को मजबूर हुए। जो यह सब एफोर्ड नहीं कर सके उन्हें बीएस स्टैंड पर देर तक धक्के खाने पड़े। इनमें से बहुत से लोग ऐसे भी थे जिन्होंने अपने अपने शहर जा कर अपना मतदान करना था लेकिन वे नहीं कर पाए। 

पंजाब के रूटों पर ये बसें इस लिए बेहद कम नज़र आईं क्यूंकि इन डिपुओं से 50-50 फीसदी बसें इलेक्शन डियूटी पर लगा दीं। इलेक्शन स्टाफ के लिए 19 और 20 फरवरी पूरे दो दिन ये सरकारी बसें आम जनता की निगाहों से दूर रहीं। लुधियाना डिपो से जुड़े रूटों पर हालत इस लिए यज़दा बिगड़ी क्यूंकि लुधियाना में न केवल एक डिपो है जबकि कुछ अन्य स्थानों पर तीन तीन डिपो भी हैं। मतदान के मौके पर भी आम जनता से सर्कार की ट्रांसपोर्ट सुविधा छीन लेने वाले लोग नई सुविधा क्या देंगें इसका अनुमान मुश्किल नहीं। 

Friday, 17 September 2021

किसान हितैषी होने का नाटक कर रहे हैं सुखबीर बादल-सरना

 17th September 2021 at 08:18 PM

सुखबीर बादल की नैया को डूबती हुई बताया हरविंदर सिंह सरना ने 

नई दिल्ली:  17 सितम्बर 2021: (मनप्रीत सिंह खालसा//जन मीडिया मंच)::

बादल पार्टी गुरुद्वारों के फंड को अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए दुष्प्रयोग करना बंद करें। सुखबीर बादल एंड कंपनी को अपनी डूबती नैया दिख रही है। जिसको बचाने के लिए यह नेता किसान हितैषी होने का नाटक कर रहे है। उपयुक्त बातें, शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के महासचिव और दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी के पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह सरना ने कही। 

जानकारी हो कि, हरविंदर सिंह सरना ने अभी हाल ही में सम्पन्न डीएसजीएमसी चुनावों में मनजिंदर सिंह सिरसा को करारी शिकस्त दिया था। डीएसजीएमसी के नवनियुक्त सदस्य, सरना ने विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए यह बयान जारी करते हुए कहा कि "बादलों के प्रबंधन के नीचे लगातार सिख मर्यादाओं का उल्लंघन हो रहा है। केशगढ़ की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। जिसका जवाब संगत माँग रही है। एसजीपीसी और डीएसजीएमसी की हालात खस्ता है। भृष्टाचार चरम पर है। गुरूद्वारों के फंड को बादल अपने राजीतिक एजेंडे पर उड़ा रहे है। उनको किसान प्रदर्शन की आड़ में नाटक करने की जरूरत नही है। "

शिअद के महासचिव का मनना है कि सुखबीर बादल इन प्रदशर्न की आड़ में उनके खिलाफ लंबित गंभीर मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए कर रहे है। 

उन्होने कहा कि "एक समय था जब बड़े अकाली नेता सरदार हरचंद सिंह लोंगवाल के एक आह्वाहन पर, 265000 सिक्खो ने धर्म युद्ध मोर्चा में अपनी गिरफ्तारी दी थी। 1950 के दशक में, मास्टर तारा सिंह के आह्वाहन पर 50,000 से अधिक सिखो ने गिरफ्तारी दी थी। लेकिन आज अकाली का पवित्र नाम इन तथाकथित माफियाओं की वजह से धूमिल है। सिख पंथ को इन ढोंगियों की जरूरत नही है। हम अपना वर्तमान और भविष्य निर्धारित करने में पूर्ण सक्षम है।"

Wednesday, 9 September 2020

दमन रोको-आई एल ओ का बेलारूस को विशेष पत्र

Wednesday: 9th September 9 at 10:04 PM
 बेलारूस में चल रहे प्रदर्शनों के चलते हो रहा है वर्करों का दमन 
इस तस्वीर को क्लिक किया Natallia Rak ने
जेनेवा: 9 सितंबर 2020: (आई एल ओ न्यूज़//जन मीडिया मंच)::
इंटरनेशनल लेबर आर्गेनाईजेशन के डायरेक्टर जनरल गुई राईडर (Guy Ryder) ने बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्सेंडर लुकाशेंको (Alexander Lukashenko) को लिखे एक पत्र में कहा है कि मानवाधिकारों के उलंघन को रोकें और वर्करों के लिए पूरा सम्मान सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में वर्करों के रोष प्रदर्शनों की बाढ़ सी आई हुई है ऐसे में आवश्यक है कि उनकी स्वतंत्रता और उनके अधिकारों का विशेष ध्यान रखा जाये। अगर उनकी स्वतंत्रता और उनके अधिकारों का हनन होता है तो यह ठीक नहीं होगा। 
इस पत्र में उन्होंने छह ट्रेड यूनियनिस्टों पर लगाए गए आरोपों को वापिस लेने और उन्हें रिहा करने पर भी ज़ोर दिया है। यह लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन और इंडस्ट्रियल  शामिल हुए थे। 
उन्होंने अपने पत्र में राष्ट्रपति को याद दिलाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे वर्करों को हिंसा मुक्त माहौल देना  सरकार की ज़िम्मेदारी बनती है। इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि वर्करों और प्रदर्शनकारियों पर कोई दबाव न डाला जाये और न ही उनको धमकियां दी जाएँ। अगर ऐसा कोई भी आरोप सामने आता है तो उसकी निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच बिना किसी देरी के कराई जाये। 
गौरतलब है कि वर्करों के दमन की कई खबरें आई एल ओ को मिलीं थीं। 

Tuesday, 1 September 2020

मज़दूरों की तरफ पीठ करने वालों को भी मज़दूर याद रखेंगे

 वक़्त निकल जाने के बाद अब कौन से संघर्ष? 
गांव कुनेक्शन ने इस तस्वीर को स्क्रॉल  इन के हवाले से प्रकाशित किया है 
सब कुछ याद रखा जाएगा
ये उन मजदूरों के पांव है जो अपने बच्चों को गोदी में उठाएं सैकड़ों किलोमीटर पैदल चले। दूर दूर तक पैदल चले तांकि भूख से बचने के लिए अपने घर पहुंच सकें। वही गांव का घर जिसे वे लोग बरसों पहले छोड़  आये थे तांकि शहरों में जा  कमाई  कर सकें। अपने परिवारों पर चढ़े कर्ज़े उतार सकें। सड़कों पर घिसटते हुए यह वे लोग हैं जिन्हें संभालने की ज़िम्मेदारी सरकार भी पूरी न कर सकी इनके लीडर भी इनका साथ छोड़ गए। यह कहीं रेल से कट मरे और कहीं सड़क हादसों में लेकिन हर रोज़ इनके हाथ में झंडा पकड़ने वालों में से किसी ने इन्हें शहीद भी नहीं माना। 
अफ़सोस कि इनके साथ कंधा मिलाने के लिए वे लोग भी नहीं आये जो बरसों से नारे लगाते आ रहे हैं,"दुनिया भर के मज़दूरो एक हो जाओ।" 
अजीब इतफ़ाक़ है कि जब दुःख और संकट की घड़ी ने इन्हें एक हो कर सड़कों पर चलने को मजबूर कर दिया तो इनके रहनुमा कहलाने वाले लोग अपनी एयर कंडीशंड कोठियों में छुप गए कि कहीं कोरोना न देख ले। कहीं हमें कोरोना न डस ले।  मज़दूर शक्ति पर जिन लोगों को कभी नाज़ हुआ करता था उन्होंने यह भी न देखा कि अब मज़दूरों क्या हालत है? मज़दूरों को घर से बेघर हुआ देख कर भी इस तरफ से आंखें फेर ली गई। जिस वक़्त इंक़लाब को नज़दीक लाने का एक सुनहरी मौका दुश्मन  दिया था उस समय इंकलाब ज़िंदाबाद के नारे बुलंद करने वाले खुद ही खामोश हो कर अपने अपने घरों में दुबक गए। 
इनके लीडरों से अच्छा फ़र्ज़ तो बरखा दत्त, राणा अयूब और आरिफा खान शेरवानी जैसी महिला पत्रकारों ने निभाया जो सभी खतरों को उठा कर सड़कों पर इनके हाळात की खबर दुनिया तक पहुंचाने निकलीं। गर्मी से चिलचिलाती सड़कों पर हज़ारों किलोमीटर लम्बा सफर तय किया। यह सब कुछ भी याद रखा जायेगा। जब मज़दूरों के इस लांग मार्च को दिशा देने की ज़रूरत के वक़्त इनके लीडर मीटिंगों के बहाने सुरक्षित कमरों में जा छुपे। मज़दूरों को जो सबक इस सारे घटनाक्रम ने दिया वह उन्हें साड़ी उम्र नारे सुन सुन कर नहीं मिला था। सबक सीखने वाला एक ऐतिहासिक वक़्त निकल गया। 
अब फिर मीटिंगों का दौर शुरू हो गया है लेकिन किसी ने मज़दूरों से क्षमा याचना भी नहीं की कि हमने संकटकाल में आप लोगों को अकेला छोड़ दिया था। हमने उस बेहद नाज़ुक दौर में आप से पीठ कर ली थी। न जाने अब यह लोग किन संघर्षों की बातें कर रहे हैं। 
जिस तस्वीर को इस पोस्ट के साथ प्रकशित किया गया है उसे गांव कुनेक्शन ने स्क्रॉल  इन के हवाले से अप्रैल 2020 में प्रकाशित किया था। इसे लॉक डाउन के 32 दिन बाद क्लिक किया गया था। तस्वीरें देखें तो इससे कहीं ज़्यादा भयानक सीन उनमें ही हैं। मुख्यधारा का मीडिया तो ऑंखें मूंदे पड़ा रहा लेकिन इसके बावजूद जन मीडिया से जुड़े लोगों ने अपने इस फ़र्ज़ को बहुत ही समर्पण भावना से निभाया। यह लोग जिनके पास न तो पैसे थे, न ही गाड़ियां और न ही प्रेस के कार्ड। यह लोग फिर भी मैदान में आ गए। इन लोगों ने हालात के उस  दृश्य को बहुत ही मेहनत से संभाला। शायद सही वक़्त आने पर इन अज्ञात लोगों की तरफ से संभाले गए आडियो वीडियो दस्तावेज़ समय की असली हकीकत को सामने लाएं। कोरोना की मुसीबत के समय इन लोगों के साथ हुआ बेहद निष्ठुर मज़ाक था यह। इस मज़ाक ने मज़दूरों की अनमोल जानें तो ली हैं लेकिन एक इतिहास भी रचा है। उन्हें बताया है कि उनका मार्गदर्शन करने अब न कोई लेनिन आएगा, न ही मार्क्स या माओ और न ही कोई अवतार या पीर पैगंबर। अब मज़दूरपन को खुद ही अपना लीडर बनना होगा।  
अंत में सुरजीत गग की एक पंजाबी कविता की कुछ पंक्तियों का पंजाबी अनुवाद; 
मैं तुम्हें श्रद्धा के सुमन 
भेंट करने से पहले 
अच्छी तरह हिलाडुला कर देखना चाहता हूं 
कहीं तू मरने का ड्रामा तो नहीं कर रहा?  
(नक्सली पत्रिका सुर्ख रेखा के कोरोना विशेषांक से साभार) 
इसी पत्रिका सुर्ख रेखा के इसी विशेषांक में सुरजीत गग की दूसरी भी इसी तरह ज़ोरदार प्रहार करती है:
अब तू खस्सी हो गया है 
"कामरेड"
तेरी आँखों में 
उत्तर आया है 
पूंजीवादी देशों की चकाचौंध का 
मोतिया। 
तुमने बोल बोल कर लिखवाया है 
चारो साहिबज़ादों से 
बे-दावा। 
इसी काव्य रचना के अंत में गग कहता है:
तेरे ड्राईंग रूम की 
दीवार का सिंगार बनने से पहले 
सचमुच पूजने योग्य होती थी 
तेरी घिसी हुई जुत्ती
और फटा हुआ कुरता!....... 

है तो और भी काफी कुछ लेकिन फिर किस अगली पोस्ट में। ऐसा लिखने में दिल का दर्द बढ़ जाता है लेकिन यह प्रयास आवश्यक भी लगता है। शायद किसी ईमानदार कामरेड के अंदर की आवाज़ जाग उठे! उसे समझ आ सके कि अब उसे लेनिन, मार्क्स और माओ को सीधे सीधे  करना होगा। वक़्त देख कर रंग बदलने वालों से मुक्ति अब सबसे अधिक आवश्यक हो गई है।    --मीडिया लिंक रविंद्र 

Tuesday, 7 January 2020

मुश्किल समस्याओं का मानवीय सॉल्यूशन खोजा जाना चाहिए

 इंस्टा पर आलिया भट्ट ने पढ़ने वालों को झंकझौरा 
सोशल मीडिया: 7 जनवरी 2020: (इंस्टाग्राम//जन मीडिया मंच)::
मामला सचमुच गड़बड़ाता जा रहा है। जब छात्र ही निशाना बन रहे हैं तो खतरा सचमुच बहुत गंभीर है। अफ़सोस कि ऐसे हालात में वे लोग सो रहे हैं जिन्हें जागना चाहिए था। सड़कों पर आना चाहिए थे। इस दहशतभरी चुप्पी के बावजूद जब मुख्य धारा का मीडिया अपनी ज़िम्मेदारी से कन्नी कतराने लगा है उस   समय उन लोगों का खून खौला है जिनसे उम्मीद थी ही नहीं। वे लोग बोलने का फ़र्ज़ पूरा करने मैदान में आये हैं जिन को मस्ती भरी दुनिया के मस्त लोग ही समझा जाता था। 
ऐसे में आलिआ भट्ट ने हिम्मत दिखाई है। उसने कहा है "हर दिन मामला और डिस्टर्बिंग होता जा रहा है. चल क्या रहा है?"
उसने बहुत ही ज़्यादा हिम्मत दिखाते हुए कहा है, "जब स्टूडेंट, टीचर्स और शांतिपूर्ण तरीके से प्रोटेस्ट करने वाले लोग रेगुलर तरीके से शारीरिक हमले का शिकार होने लगते हैं, तब हमें ये दिखावा बंद कर देना चाहिए कि सब कुछ ठीक है। हमें सच्चाई का सामना करना चाहिए। हमें ये स्वीकार करना चाहिए कि हम गृह युद्ध में शामिल हो चुके हैं। इस देश के लोग हमारी विचारधाराओं से कितने भी अलग क्यों न हों, हमारी सभी मुश्किल समस्याओं का मानवीय सॉल्यूशन खोजा जाना चाहिए और उन शांतिपूर्ण और इनक्लूसिव (समावेशी) आदर्शों को मज़बूत करना चाहिए, जिन पर ये देश बना था। 
कोई भी विचारधारा जो हमें अलग करती हो, हम पर ज़ुल्म करती हो और हिंसा को बढ़ावा देने का प्रयास करती हो, उसका हमें मजबूती से विरोध करना चाहिए.”
आलिआ भट्ट ने इतिहास रचा है। हमेशां याद रखा जायेगा:
इस मौके पर याद आ रही हैं रेक्टर कथूरिया की एक काव्य रचना में से कुछ पंक्तियां:
कुछ लोग वक़्त पर निकले थे; 
कुछ लोग वक़्त पर बोले थे!
जब सब दरवाज़े बंद हुए 
दिल उन्होंने अपने खोले थे!       

यह पोस्ट आपको कैसी लगी अवश्य बताएं। आपके विचारों की इंतज़ार रहेगी ही। --मीडिया लिंक रविंद्र      

Thursday, 19 December 2019

जिसने अपनी सारी जवानी घुसपैठियों को निकालने में लगा दी

क्या कह रहे हैं वह--ज़रा ध्यान से सुनिए 
Himanshu Kumar के फेसबुक वाल से साभार उन्होंने इसे आज ही 19 दिसंबर 2019 को 3:18 पर पोस्ट किया 
'एनआरसी हमारी बहुत बड़ी गलती है'
गुवाहाटी से दीपक असीम, संजय वर्मा
जिस आदमी ने अपनी सारी जवानी घुसपैठियों को निकालने में लगा दी
जिस आदमी ने अपनी सारी जवानी आसाम से घुसपैठियों को निकालने की मुहिम में लगा दी हो और अंत में वही निराश होकर कहे कि हमने एक पागलपन में जिंदगी बर्बाद कर दी तो इसे आप क्या कहेंगे? यह आदमी हैं मृणाल तालुकदार, जो आसाम के जाने-माने पत्रकार हैं और एनआरसी पर इनकी लिखी किताब 'पोस्ट कोलोनियल आसाम का विमोचन' चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने हफ्ता भर पहले दिल्ली में किया है।इनकी दूसरी किताब,जिसका नाम है - 'एनआरसी का खेल' कुछ दिनों बाद आने वाली है।वह एनआरसी मामले में केंद्र सरकार को सलाह देने वाली कमेटी में भी नामित हैं।वे आल असम स्टूडेंट यूनियन (आसु) से जुड़े रहे। दस्तक के लिए उनसे लंबी और बहुत खुली चर्चा हुई।
उन्होंने कहा मेरी और मेरे जैसे हजारों लोगों की जवानी आसाम से घुसपैठियों को निकालने कि आंदोलन की भेंट चढ़ गई।हममें जोश था मगर होश नहीं था।पता नहीं था कि हम जिनको आसाम से बाहर निकालने के लिए आंदोलन कर रहे हैं उन्हें किस तरह पहचाना जाएगा और उन्हें बाहर करने की प्रक्रिया क्या होगी।1979 में हमारा आंदोलन शुरू हुआ और 1985 में हम ही आसाम की सरकार थे।प्रफुल्ल महंत हॉस्टल में रहते थे हॉस्टल से सीधे सीएम हाउस में रहने पहुंचे। 5 साल कैसे गुजर गए हमें पता ही नहीं चला।राजीव गांधी ने सही किया कि हमें चुनाव लड़ा कर सत्ता दिलवाई।सत्ता पाकर हमें एहसास हुआ कि सरकार के काम और मजबूरियां क्या होती हैं। अगला चुनाव हम हारे मगर 5 साल बाद फिर सत्ता में आए। इन दूसरे 5 सालों में भी हमें समझ नहीं आया कि बांग्लादेशियों को पहचानने की प्रक्रिया हो। लोग हमसे और हम अपने आप से निराश थे।मगर घुसपैठियों के खिलाफ हमारी मुहिम जारी थी। बहुत बाद में हमें इसकी प्रक्रिया सुझाई भारत के होम सेक्रेटरी रहे गोपाल कृष्ण पिल्लई ने।उन्होंने हमें समझाया कि आप सब की नागरिकता चेक कराओ। अपने आप की भी नागरिकता चेक कराओ और जो रह जाएं वह बाहरी।
मृणाल तालुकदार 
चोर को पकड़ने के लिए क्लास रूम में सभी की तलाशी लेने वाला यह आइडिया हमें खूब जँचा मगर तब नहीं मालूम था कि सवा तीन करोड़ लोग जब कागजों के लिए परेशान इधर-उधर भागेंगे तब क्या होगा? बाद में रंजन गोगोई ने कानूनी मदद की और खुद इसमें रुचि ली। इसमें आसाम के एक शख्स प्रदीप भुइँया की खास भूमिका रही। वे स्कूल के प्रिंसिपल हैं उन्होंने ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की और अपनी जेब से 60 लाख खर्च किए।बाद में उन्हीं की याचिका पर संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट एनआरसी के आदेश दिए एक और शख्स अभिजीत शर्मा ने भी एनआरसी के ड्राफ्ट को जारी कराने के लिए खूब भागदौड़ की।तो इस तरह एनआरसी वजूद में आया और वजूद में आते ही हम सब सोचने लगे कि यह हमने क्या कर डाला?
खुद हमारे घर के लोगों के नाम गलत हो गए।सोचिए कैसी बात है कि जो लोग घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए आंदोलन कर रहे हैं उन्हीं के घर वालों के नाम एनआरसी की लिस्ट में नहीं आएं? बहरहाल यह गलतियां बाद में दूर हुईं।
जानेमाने गांधीवादी समाजसेवी हिमांशु कुमार 
बयालीस हज़ार कर्मचारी 4 साल तक करोड़ों कागजों को जमा करते रहे और उनका वेरिफिकेशन चलता रहा।आसाम जैसे पागल हो गया था।एक एक कागज की पुष्टि के लिए दूसरे राज्य तक दौड़ लगानी पड़ती थी। जैसे किसी के दादा 1971 के पहले राजस्थान के किसी स्कूल में पढ़े तो उसे दादा का स्कूल सर्टिफिकेट लेने के लिए कई बार राजस्थान जाना पड़ा।लोगों ने लाखों रुपया खर्च किया। सैकड़ों लोगों ने दबाव में आत्महत्या कर ली।कितने ही लाइनों में लगकर मर ।कितनों को ही इस दबाव में अटैक आया दूसरी बीमारियां हुई। मैं कह नहीं सकता कि हमने अपने लोगों को कितनी तकलीफ दी। और फिर अंत में हासिल क्या हुआ? पहले चालीस लोग एनआरसी में नहीं आए। अब19 लाख लोग नहीं आ रहे हैं। चलिए मैं कहता हूं अंत में पांच लाख या तीन लाख लोग जाएंगे तो हम उनका क्या करेंगे? हमने यह सब पहले से नहीं सोचा था। हमें नहीं पता था कि यह समस्या इतनी ज्यादा मानवीय पहलुओं से जुड़ी हुई है। मुझे लगता है की हम इतने लोगों को ना वापस बांग्लादेश भेज सकेंगे न जेल में रख सकेंगे और ना ही इतने लोगों को ब्रह्मपुत्र में फेंका जा सकता है। तो अंत में यह निर्णय निकलेगा की वर्क परमिट दिया जाए और एनआरसी से पीछा छुड़ा लिया जाए। केंद्र सरकार दूसरे राज्यों में एनआरसी लाने की बात कर रही है लेकिन उसे आसाम का अनुभव हो चुका है।

Monday, 2 September 2019

आज के दौर में माल रोड से गुज़रते हुुुए...

जनता का दुख भूल चुके हैं, अपना रौब जमाते हैं।
पत्रकार भी देखो अब अपनी तस्वीर छपाते हैं।

जैसा इनके आका बोलें, वैसा पोज़ बनाते हैं।
कठपुतली की तरह वो इनसे नाच रोज़ नचवाते हैं।

कहते हैं बस एक ही भाषा, उसका दिवस मनाएंगे हम,
फिर भाषा के नाम पे देखो, ये नफरत फैलाते हैं।

इन चिंगारियों से ही था पंजाब जला यह भूल गए,
न जाने फिर उसी तरह की आग यह क्यों भड़काते हैं।

जब हिंदी पर पुती थी कालिख, तब न जाने कहां थे ये?
अब हिंदी के नाम पे देखो अपने नोट भुनाते हैं।

पत्रकारों पर भी देखो नेतागिरी का भूत चढ़ा,
बड़ी बड़ी तसवीरें अपनी, बैनर पर लगवाते हैं।

धर्म कलम का याद नही, बस मेकअप करते रहते हैं,
तरह तरह के पोज़ बना कर मॉडल से इतराते हैं।

गोद में बैठें, दौड़ लगी है, गोदी मीडिया का यह युग,
मैं भी चमचा, में भी चमचा, ज़ोर से यह चिल्लाते हैं।

पत्रकार का दायरा कितना बड़ा है, इनको पता नहीं,
अपने हाथों कूंए बना कर उनमें गिरते जाते हैं।

हर भाषा सम्मानजनक है, आओ यह संकल्प करें,
भाषा के जो नाम पर झगड़ें, वे सब मिटते जाते हैं।

संकट बहुत गंभीर खड़े हैं, आओ उनकी बात करें,
वो दुश्मन हैं जो संकट की बात भुलाते जाते हैं।

                          --रेक्टर कथूरिया,
                               लुधियाना

Thursday, 18 April 2019

आरएसएस का असली सच:

"आपका ध्‍यान किधर है? असली टुकड़े-टुकड़े गैंग इधर है"
 Abhishek Srivastava  Posted on April 15, 2019:लोकवाणी 
मुझे नहीं पता कि किसकी सबसे ज्‍यादा सीटें आएंगी। मैं नहीं जानता कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी। मुझे ये भी नहीं पता कि मेरी लोकसभा में सीट कौन निकाल रहा है। इस चुनाव का मुझे ‘च’ भी नहीं समझ आ रहा क्‍योंकि लोग ‘’च्‍च्‍च्‍च’’ तक नहीं कर रहे। भयंकर सन्‍नाटा है टीवी और मोबाइल के बाहर की दुनिया में। मेरे पास किसी सवाल का जवाब नहीं है। केवल एक बात मैं तयशुदा तौर पर महसूस कर रहा हूं और काफी ठोकने बजाने के बाद अब कहने की स्थिति में हूं। इसे सनद रख लें। बाद में काम आएगी।
यह चुनाव न भाजपा के लिए निर्णायक है, न कांग्रेस के लिए और न ही किसी दूसरे दल के लिए। यह चुनाव जनता के लिए भी निर्णायक नहीं है, न ही देश के लिए। यह चुनाव केवल और केवल राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के लिए निर्णायक है। जीत किसी की भी हो, यह चुनाव ‘’सांस्‍कृतिक संगठन’’ आरएसएस के ताबूत में आखिरी कील साबित होने जा रहा है। जिसे पैराडाइम शिफ्ट कहते हैं, उसका गवाह बन रहा है ये चुनाव। मुहावरा पलट गया है- कभी कहते थे कि बिना संघ के भाजपा कुछ नहीं है, आज की हकीकत ये है कि भाजपा है तो संघ है। संघ ने पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी के धनबल और नेतृत्‍व-प्रभाव के सामने आत्‍मसमर्पण कर दिया है। ऐसा अनजाने नहीं हुआ, संघ के शीर्ष स्‍तर पर स्‍वेच्‍छा से लिया गया सचेतन निर्णय है।
भाजपा ने अपना खज़ाना खोल दिया है। संघ के काडरों का मुंह खुला हुआ है। साइकिल से चलने वाला प्रचारक फॉर्चूनर पर आ गया है। सांसद प्रत्‍याशी के इर्द-गिर्द घूम रहा है। सुविधाभोगी हो गया है। झण्‍डेवालान परिसर में जाकर देखिए समझ आ जाएगा, संघ के मुंह में पैसे का खून लग चुका है। अब वह परदे के पीछे काम करने वाला सांस्‍कृतिक संगठन नहीं रह गया है। आज का प्रचारक सामने खुलकर, आरएसएस लिखी टीशर्ट पहनकर, देसी चेग्‍वारा बना फिर रहा है। उसे समझ में आ चुका है कि बिना उत्‍पादन किए जिंदगी कैसे हरामखोरी से काटी जाती है। अब यह सिलसिला रुकने वाला नहीं। यह संघ को ले डूबेगा।
आप अपने क्षेत्र की शाखाओं और प्रचारकों के साथ एकाध भाजपा उम्‍मीदवारों के प्रचार में टहल आइए, आपका नतीजा इससे उलट नहीं होगा। 2014 के बाद सत्‍ता की राजनीति और मातृ संगठन की विचारधारा के बीच जो टकराव शुरू हुआ था, वह अब मुकम्‍मल हो चुका है। अब संघ का काडर पेड प्रचारक है। इसका असली परिणाम देखना हो तो 2022 तक दम थामे रखिए। अब तक भाजपा वाले कांग्रेस में जाते दिखे हैं, कल संघ का प्रचारक वहां जाएगा जहां उसकी सही कीमत लगेगी। एबसर्ड के थिएटर में केवल एक विचारधारा खतरे में नहीं होती, सभी होती हैं। सामाजिक निष्‍ठा का लोप सारे वैचारिक संगठनों को ले डूबता है। संघ अपवाद नहीं होना चाहिए।
सवाल उठता है कि फिर हिंदू राष्‍ट्र बनाएगा कौन? मेरे खयाल से कोई नहीं। जिस तरह सीपीआई, सीपीएम, माले सर्वहारा की तानाशाही स्‍थापित नहीं कर सकते ठीक उसी तरह भाजपा हिंदू राष्‍ट्र नहीं बना सकती। फिर सवाल उठता है भाजपा क्‍या बनाएगी? याद रहे, भाजपा का जन्‍म तोड़ने से हुआ है। उसकी पैदाइश में ही विध्‍वंस है। उसे कुछ भी बनाना नहीं आता। बनाने का आर्गुमेंट ही उसे नहीं आता है। इसलिए विकृत और पथच्‍युत संघ वाली भाजपा केवल तोड़ेगी। जितना तोड़ा है, उससे ज्‍यादा और तेजी से तोड़ेगी। आपका ध्‍यान किधर है? असली टुकड़े-टुकड़े गैंग इधर है।
आरएसएस पर एक दूसरा नज़रिया यह भी
लेकिन अभिषेक श्रीवास्तव के इस विश्लेषण से विनय सुल्तान सहमत नहीं दीखते। सुल्तान लिखते हैं, संघ यह समझता है कि ‘हिन्दू’ राजनीतिक पहचान के तौर पर जितना मजबूत होगा, उसकी जड़े उतनी ही गहरी होंगी।
पिछले पांच साल में संघ ने अपने काम करने के तरीके को बदला है। 
पहले होता यह था कि आप शाखा जाते थे। संघ शिक्षा वर्ग में शामिल होते थे। फिर आपको अनुषांगिक संगठनों की जिम्मेदारी दे दी जाती थी। अब ऐसा नहीं है। अब चाहे आप शाखा जाते हो या नहीं, आपने संघ शिक्षा वर्ग किया है या नहीं आपको अनुषांगिक संगठनों की जिम्मेदारी मिल रही है।
एक मोहल्ले में संघ ने 14 अलग-अलग संगठन खड़े किए हैं। इसमें गौ रक्षा, लव जिहाद नियंत्रण जैसे संगठन हैं। ये आपको जमीन पर बहुत सक्रिय नहीं दिखाई देते। संघ की शाखाओं में भी संख्या घट रही है। लेकिन लोगों के बीच संघ की घुसपैठ बढ़ी है। यह काम बहुत सधे हुए ढंग से चल रहा है।
दूसरा ऑनलाइन माध्यमों की वजह से प्रचार का व्याकरण भी बदला है। यह पहले से ज्यादा टार्गेटेड है। सटीक है। हम और आप इसके लक्षित समूह नहीं है, इस वजह से इसके फैलाव से भी बेखबर हैं। हिंदुत्व का जो मास हिस्टीरिया 2014 में खड़ा होना शुरू हुआ था वो अब मोदी के नियंत्रण से बाहर है। संघ जब चाहे तब मोदी को हिन्दू विरोधी साबित करके किनारे लगा सकता है। 2004 में अटल के साथ वो यह कर चुका है। उस समय संघ की प्रचार मशीन ने अंदर ही अंदर अटल को गाय की जीभ खाने वाला साबित कर दिया था।
संघ अब भी सत्ता का केंद्र है। जिस दिन नरेंद्र मोदी की उपयोगिता खत्म होगी, मार्गदर्शक मंडल में उनके लिए सीट खाली कर दी जाएगी। (लोकवाणी से साभार)

Monday, 29 January 2018

पीपुल्ज़ मीडिया की विशेष बैठक 30 जनवरी को लुधियाना में

मीडिया की मौजूदा स्थिति और समस्याओं पर होगा विशेष विचार 
लुधियाना: 29 जनवरी 2018: (जन मीडिया मंच)::
मीडिया में निरंतर सख्त मेहनत करने के बावजूद मीडिया का एक बहुत बड़ा हिस्सा शोषण का शिकार है। डयूटी के समय और वेतन को लेकर इन पत्रकारों से अन्याय निरंतर जारी है। उनके लिए आवाज़ उठाना भी आसान नहीं क्यूंकि बड़े बड़े पत्रकार संगठन उनको शर्तों पर अपना सदस्य बनाते हैं और अन्य ट्रेड यूनियन उनकी समस्यायों को उठाने में सरगर्मी नहीं दिखा सकीं। इसी बीच कुछ ऐसी घटनाएं भी हुईं जिनमें समझौते की राह पकड़ने को मजबूर होना पड़ा। 
इस नाज़ुक हालात ने बहुत से सवाल खड़े किये हैं। आखिर क्या किया जाये? इस पर आपके सुझाव हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस स्थिति को ले कर 
"पीपुल्ज़ मीडिया लिंक" की एक आवश्यक बैठक 30 जनवरी 2018 दिन मंगलवार को सुबह 10:45 पर भाई बाला चौंक, लुधियाना पर स्थित शहीद करतार सिंह सराभा पार्क में होगी। इस अवसर पर जन अधिकारों और जन समस्यायों के साथ एकजुटता दर्शाने के साथ साथ मीडिया जगत की मौजूदा स्थितियों पर भी चर्चा होगी और इस के लिए आवश्यक संघर्ष की रणनीति पर भी विचार होगा।  
                                                                          ---सम्पर्क: रेक्टर कथूरिया (9915322407) 

Monday, 8 January 2018

जन मीडिया मंच ने भी की रचना खैरा पर FIR की सख्त निंदा

इस FIR से सिस्टम के नापाक इरादे फिर बेनकाब हुए हैं 
लुधियाना: 7 जनवरी 2017: (जन मीडिया मंच)::
टविटर पर रचना खैरा का टवीट 
खोखला और जन विरोधी सिस्टम बेनक़ाब होता जा रहा है और सिस्टम को चलाने वाले बेशर्म तानाशाह  बनते जा रहे हैं। द ट्रिब्यून की पत्रकार रचना खेहरा के खिलाफ FIR ने एक बार फिर यही साबित किया है। "जन मीडिया मंच" इस FIR की सख्त निंदा करता है और इसके खिलाफ संघर्ष में एकजुट हुए संगठनों के साथ है। गौरतलब है कि UIDAI के डिप्टी डायरेक्टर ने ट्रिब्यून और उसकी रिपोर्टर रचना खैरा के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। रचना का कसूर बस इतना ही कि उसने अपनी एक रिपोर्ट में इस जन विरोधी और भ्रष्ट सिस्टम को बेनकाब किया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एक गिरोह लोगों के आधार से जुड़ी हर निजी जानकारी मात्र 500/- रुपए में लोगों को मुहैया करवाता है। आधार और इसकी गोपनीयता पर दमगजे मारने वाले सिस्टम को हकीकत का इस तरह बाहर आना गवारा नहीं हुआ। लोगों की निजी ज़िंदगी के व्यक्तिगत स्टाईल को  तमाशा बना देने वाला यह सिस्टम अब पत्रकार रचना खैरा को कहर भरी नज़रों से देख रहा है। 

एक प्रसिद्ध अंग्रेजी दैनिक के मुताबिक इस FIR में अनिल कुमार, सुनील कुमार और राज का नाम भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि खैरा ने ट्रिब्यून के लिए रिपोर्ट तैयार करते हुए इन्हीं लोगों से संपर्क किया था। 
इसी बीच क्राइम ब्रांच के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने एक ऍंग्रेज़ी दैनिक को बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और शुरुआती जांच भी शुरू हो गई है। यह FIR क्राइम ब्रांच की साइबर सेल द्धारा IPC की धारा 419, 420, 468 और 471 साथ ही IT एक्ट की धारा 66 और आधार एक्ट की धारा 36/37 के अंतर्गत FIR दर्ज की गई है। बड़े बड़े मामलों में कई कई वर्षों तक हरकत में न आने वाला सिस्टम इस मुद्दे पर बहुत तेज़ी से हरकत मैं आया है। यह पोल खुलने की बौखलाहट ही कही जा सकती है।मौजूदा सिस्टम को हिला देने वाली इस रिपोर्ट ने इस सिस्टम का बहुत कुछ बेनकाब जो कर दिया है। 
गौरतलब है कि इससे पहले UIDAI ने इस प्रकार की किसी भी जानकारी के लीक होने की खबरों को खारिज किया था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अब यह चौथी बार है जब UIDAI ने इस प्रकार की कार्रवाई की है। सबसे पहले समीर कोचर, देबयान रॉय (सीएनएन-न्यूज़18) और सेंटर फॉर इंटरनेट एंड सोसाइटी पर भी UIDAI FIR करवा चुका है। जन मीडिया से जुडी हर बात इस सिस्टम को नागवार लगती है। 


आखिर ट्रिब्यून का कसूर क्या है? क्या किया है रचना खैरा ने? क्या था ट्रिब्यून की इस खबर में? कुछ संक्षिप्त सी चर्चा करते हैं इस रिपोर्ट की। द ट्रिब्यून की खबर में कहा गया था कि अगर आपको आधार डेटा चाहिए तो बस पेटीएम के माध्यम से 500/- रुपए देना होगा और 10 मिनट के अंदर आपको सारी जानकारी मिल जाएगी। इस खोजपूर्ण खबर के मुताबिक, एक ऐसा रैकेट है जो कि गेटवे नाम के माध्यम से आपको लॉग इन और पासवर्ड देग। इसके बाद आप किसी का भी आधार नंबर उसमें डालिए आपको उस नंबर पर उपलब्ध सारी जानकारियां मिल जाएगी। पिन कोड से लेकर मोबाइल नंबर और आपकी मेल आईडी तक। इसके बदले में आपको इसकी कीमत चुकानी होगी सिर्फ 500 रुपए।  इस तरह 500/- रुपयों के एक नॉट के बदले में कितने लोगों की व्यक्तिगत जानकारी चुराई जा चुकी होगी इसका अंदाज़ा लगाना भी मुश्किल है। देश की सुरक्षा से जुड़े लोगों की जानकारी में कितने लोग सेंध लगा चुके होंगें इसका अनुमान भी कठिन होगा। 
रिपोर्ट बताते है कि यह रैकेट इतना संगठित तरीके से काम करता है कि आपको ये सिर्फ जानकारी ही नहीं देंगे बल्कि अगर आप किसी का भी आधार प्रिंट कराकर रखना चाहते हैं तो उसकी भी व्यवस्था कर रखी है इन लोगों ने। इस मकसद के लिए आपको 300/- और रुपए देने होंगे जिससे इस रैकेट के लोग आपको एक ऐसा सॉफ्टवेयर मुहैया कराएंगे जिसके जरिए आप आधार का प्रिंट भी निकाल सकते हैं। इन बातों से ये तो साफ हो गया होगा कि आपका आधार कितना सुरक्षित है।  डिजिटल इण्डिया और जो ग्रीन के बहाने से तरह तरह के तजुर्बे करने वाला यह सिस्टम किस तरह आपकी ज़िंदगी में तांकझांक करके खलल दाल सकता है शायद अभी इसका अनुमान न लगाया जा सके।